आजमगढ़, अगस्त 27 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। रक्षाबंधन पर्व को लेकर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों से सज गए हैं। बाजारों में त्योहार की रौनक दिखाई देने लगी है। बहनों में रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह है। दुकानों पर रुद्राक्ष, ब्रेसलेट, स्टोन, मेटल और डायमंड वाली राखियों की मांग अधिक है। इसके अलावा विभिन्न डिजाइन और पैटर्न की फैंसी राखियां भी ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार लालगंज, देवगांव समेत आसपास के बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोग रुद्राक्ष, ब्रेसलेट, स्टोन, डायमंड और मेटल वाली राखियों को पसंद कर रहे हैं। रेशम और डायमंड जड़ित मेटल की राखियों की भी अच्छी मांग है। स्टोन वाली राखियों में स्टाइलिश ब्रेसलेट, मोती, मेटल और भैया-भाभी राखियां उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए...