Azamgarh News: शहर में रिमझिम, ग्रामीण इलाकों में झमाझम बारिश
आजमगढ़, अगस्त 6 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बुधवार को जिले के कुछ इलाकों में रिमझिम और कुछ जगहों पर झमाझम बारिश हुई। अहरौला, मार्टीनगंज, पवई आदि जगहों पर सुबह आठ बजे के बाद दो घंटे तक तेज बारिश हुई। जिससे जगह-जगह जलभराव हो गया। शहर में दिनभर रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होती रही।
जलनिकासी व्यवस्था की पोल शाहपुर संवाददाता के अनुसार, अहरौला ब्लॉक क्षेत्र के चांदनी चौक तिराहे पर बुधवार को हुई तेज बारिश ने जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। नालियां जाम होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया और मुख्य मार्ग तालाब में तब्दील हो गया। सड़क पर लबालब पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। चांदनी चौक तिराहे से अतरौलिया की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर भारी जलभराव हो गया। कई स्थानों पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.