Azamgarh News: शव रखकर जाम लगाया, गिरफ्तारी के आश्वासन पर माने
आजमगढ़, अक्टूबर 13 -- Azamgarh News: मुबारकपुर, संवाददाता। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुजरपार गांव निवासी मुन्नीलाल (45) की सड़क हादसे में मौत के बाद सोमवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव गुजरपार-जीयनपुर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन अज्ञात वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर मुबारकपुर, सिधारी और जीयनपुर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाया। 24 घंटे के अंदर वाहन स्वामी को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर परिजनों को मनाया। जाम समाप्त होने के बाद शव गुजरपार घाट पर दफन कर दिया गया। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे गुजरपार निवासी मुन्नीलाल अपनी पत्नी सुमन (45) के साथ खाना खाने के बाद सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.