Azamgarh News: शंभूपुर हत्याकांड-अरविंद की जेब में मिलीं 18 गोलियां
आजमगढ़, सितम्बर 25 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में पत्नी और दो पुजारियों की हत्या के बाद तीन बच्चों के साथ खुद को कमरे में बंद करने से पहले अरविंद सिंह ने पुलिस से मोर्चा लेने की पूरी तैयारी कर रखी थी। मुठभेड़ में मारे जाने के बाद तलाशी के दौरान उसकी जेब से 18 कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा टॉर्च, भांग की पुड़िया और खैनी भी मिली। पत्नी और दो पुजारियों की हत्या के बाद अरविंद घर में अपने तीन बच्चों के साथ अकेला था। उसकी दो भतीजियों और पुजारी हिमांशु मिश्रा ने दीवार फांदकर अपनी जान बचाई। वहीं, अरविंद की बुजुर्ग मां गेट से निकलकर घर से कुछ दूरी पर स्थित झाड़ी में छिप गई थी। घटना के बाद फायरिंग की आवाज सुनकर और वारदात की जानकारी मिलने पर कुछ देर बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे। तब तक अरविंद ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.