आजमगढ़, अक्टूबर 10 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शहर के सदावर्ती चौक स्थित हार्डवेयर और लोहा कारोबारी ने एक कारोबारी पर 30 लाख रुपये उधार लेकर वापस नहीं करने। रकम मांगने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। शहर के खत्रीटोला निवासी अमर कुमार अग्रवाल की सदावर्ती चौक पर हार्डवेयर और लोहे के सामान का कारोबार करते हैं। इसी सिलसिले में मार्टीनगंज थाना क्षेत्र के लाड़पुर गांव निवासी अमित कुमार राय उनकी दुकान पर सामान खरीदने आते थे। दोनों के बीच कारोबारी संबंध और लेन-देन था। यह भी पढ़ें- Agra News: दोस्त ने दिया दगा, लगाया 62 लाख रुपये का चूना अमर कुमार अग्रवाल ने आरोप लगाया कि अमित कुमार राय ने अपनी तत्कालिक आवश्यकता बताते हुए...