आजमगढ़, अगस्त 12 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। अतरौलिया थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा पेड़रा गांव में सोमवार की शाम वृद्धा का घर के भीतर फंदे से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। बहू की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अतरौलिया थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा पेड़रा गांव निवासिनी 62 वर्षीया विजय लक्ष्मी पत्नी केशव पांडेय सोमवार की दोपहर परिवार के साथ थी। इसके बाद वह बाहर निकल गई। शाम को तलाशते हुए बहू पुराने मकान पर पहुंची, घर के भीतर विजय लक्ष्मी का फंदे से शव लटक रहा था। जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। बहू प्रतिमा पांडेय पत्नी अजय पांडेय ने पुलिस को सूचना दी। मृत विजय लक्ष्मी के दो बेटा और दो बेटी हैं। दोनों बेटा गुजरात रहते हैं। पति लकवा से पीड़ित हैं। परिजनो...