Azamgarh News: विवाहिता की मौत में ससुर गिरफ्तार
आजमगढ़, अक्टूबर 23 -- Azamgarh News: आजमगढ़। निजामाबाद थाना की पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी ससुर को गिरफ्तार किया है। रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकसेठवल गांव निवासी अमित यादव ने अपनी बहन अंतिमा यादव के ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक रूप से प्रताडि़त किए जाने, मारपीट करने के कारण जहर खाकर आत्महत्या कर लेने के संबंध में निजामाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने ससुर रामचंद्र यादव, ननद पूजा यादव, गुंजा यादव, देवर आशीष यादव निवासी फरीदाबाद थाना निजामाबाद, ननदोई अमित यादव निवासी रुदरी (सपहिया), थाना रानी की सराय के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपी ससुर रामचंद्र यादव को उसके गांव के पास से गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.