Azamgarh News: विवादित जमीन में लगवा दिया सबमर्सिबल
आजमगढ़, नवम्बर 4 -- Azamgarh News: आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के पूरा ठकुराई गांव में विवादित भूमि पर पुलिस की मिलीभगत से विरोधी ने सबमर्सिबल लगवा दिया। पीड़ित ने एसएसपी से मिलकर गुहार लगाई है। गांव निवासी राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के एक व्यक्ति के साथ उसका जमीन को लेकर विवाद है। मुकदमा दीवानी न्यायालय में लंबित हैं। विपक्षी ने जून में विवादित जमीन पर सबमर्सिबल की बोरिंग का प्रयास किया था। जानकारी होने पर पुलिस ने रोक दिया था। दो माह बाद विपक्षी ने पुलिस को अपने प्रभाव में कर विवादित भूमि में सबमर्सिबल लगवा दिया। विरोध करने पर विपक्षी ने घर में घुसकर पीटा था। महिलाओं के साथ अभद्रता की थी। राजनाथ ने पुलिस से शिकायत की थी। सिधारी थाना की पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसएसपी से मिलकर पूरे मामले की जांचकर कार्रवाई की मांग की।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.