आजमगढ़, अक्टूबर 28 -- Azamgarh News: आजमगढ़। एक नवंबर को जनपद स्तर पर वृहद मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान निर्बल वर्ग, बच्चों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का स्टॉल लगाकर लाभ दिया जाएगा। मेगा शिविर के आयोजन से पूर्व समस्त विभागों द्वारा जनपद स्तर पर, तहसील स्तर पर, ब्लाक स्तर पर जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए पात्र व्यक्तियों का चयन किया जा रहा है। शिविर को सफल बनाने के लिए न्यायिक नोडल अधिकारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ईसी एक्ट के विश्राम कक्ष में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंकित वर्मा व संजय कुमार सिंह के साथ बैठक हुई। यह भी पढ़ें- Amroha News: मेगा कैंप की तैयारियों का जनपद न्यायाधीश ने लिया जायजा इस दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। शिविर में लगभग 35 विभाग अपने स्...