Azamgarh News: विधायिका गरिमा का सभी करें सम्मान : सतीश महाना
आजमगढ़, जुलाई 27 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि विधायिका की गरिमा का सभी को सम्मान करना चाहिए। प्रदेश में साढ़े चार वर्ष तक विधानसभा अच्छी तरह से चली है। पिछले चार दशक से इसका स्वरूप बदला है। अब ज्यादातर शिक्षित लोग चुन कर सदन में आ रहे हैं। उक्त बातें उन्होंने रविवार को शहर के कुर्मी टोला में सपा के दिवंगत विधायक आलमबदी आजमी को श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहीं। इससे पहले उन्होंने दिवंगत विधायक को श्रद्धा सुमन अर्पित करके उनके परिजनों को ढांढस बधाया। उन्होंने दिवंगत विधायक के लंबे राजनीतिक जीवन, सादगी और विधानसभा में उनके योगदान को याद किया। कहा कि तीस वर्ष की राजनीति में आलमबदी की छवि बेदाग रही। वह निजामाबाद से पांच बार विधानसभा के सदस्य रहे। वर्ष 1996 में पहली बार चुनाव जीतने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.