Azamgarh News: विधान सभा चुनाव को लेकर संगठन को सशक्त बनाने पर दिया जोर
आजमगढ़, अक्टूबर 30 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी व राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा ने बुधवार की देर शाम को कोटवां स्थित सर्किट हाउस में पार्टी के पदाधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर संगठन के सशक्त बनाने पर जोर दिया। बुधवार को जिले में प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और राज्य सभा सांसद ने संगठनात्मक बैठक में मौजूद पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है। विधान सभा चुनाव 2027 के लिए अभी से ही पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुट जाए। उन्होंने कहा कि योगी के नेतृत्व में प्रदेश में इस बार भाजपा की पुन: सरकार बनेगी और हैट्रिक लगाएगी। बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष ध्रुव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.