आजमगढ़, अक्टूबर 25 -- Azamgarh News: आजमगढ़। सहायक निदेशक सेवा योजना राममूर्ति ने बताया है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में विधानसभा वार रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। 31 अक्तूबर को श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय महाविद्यालय लालगंज, 01 नवंबर को पटेल मेमोरियल इंटर कालेज अतरौलिया एवं 02 नवंबर को कृषक इंटर कालेज सर्वोदय नगर मार्टीनगंज दीदारगंज में एक दिवसीय विधानसभवार वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मेले में ऐसे बेरोजगार युवक/युवतियां जिनकी शैक्षिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, स्नातक, परास्नातक हैं एवं जिनकी आयु सीमा 18-45 वर्ष के बीच है, मेले में प्रतिभाग कर सकते है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: रोजगार मेले का आयोजन 31, एक और दो को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...