Azamgarh News: विदेश भेजने के नाम पर 27 हजार की ठगी
आजमगढ़, जुलाई 20 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर थाना क्षेत्र में विदेश भेजने का झांसा देकर 27 हजार रुपये की ठगी और फर्जी वीजा उपलब्ध कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पुरानी बस्ती निवासी मनोज कुमार सोनकर ने आरोप लगाया है कि उनके मोहल्ले के रहने वाले अनिल चौधरी और गौतम कुमार ने उन्हें विदेश भेजने का भरोसा दिलाया। दोनों ने बताया कि उनकी पहचान संतोष कुमार यादव से है, जो विदेश भेजने का कार्य करता है।शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपियों के कहने पर उनकी मुलाकात संतोष कुमार यादव से कराई गई। संतोष ने विदेश भेजने का आश्वासन देते हुए उनका मूल पासपोर्ट अपने पास जमा करा लिया और प्रक्रिया शुल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.