आजमगढ़, अगस्त 28 -- Azamgarh News: आजमगढ़,संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जाफरपुर में गुरुवार को 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विज्ञान एवं गणित के एआरपी के साथ जिले के सभी ब्लाकों से विज्ञान और गणित के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय 'सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार' रखा गया है। इसके तहत अपशिष्ट प्रबंधन, ऊर्जा संवर्धन, वर्षा जल संचयन, जल का समुचित उपयोग एवं संरक्षण, खाद्य-कृषि एवं स्वास्थ्य और सतत विकास के लिए भारतीय ज्ञान प्रणाली का अनुप्रयोग जैसे विषय रखे गए हैं। प्रत्येक विद्यालय से दो बच्चों की टीम बनाकर इन विषयों पर प्रोजेक्ट तैयार कराया जाएगा। बच्चों के प्रोजेक्ट का प्रदर्शन जनपद स्तर पर अक्तूबर माह के चौथे सप्त...