आजमगढ़, सितम्बर 30 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता।विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत बुधवार की सुबह विकास भवन से सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर बाइक और साइकिल रैली को रवाना किया। रैली में शामिल पीआरडी के स्वयं सेवकों के साथ ही युवा मंगल के सदस्य शामिल रहे। विकास भवन से निकली रैली डीएवी, एलवल, बड़ादेव, शहर कोतवाली, नगर पालिका, कलक्ट्रेट रैदोपुर होते हुए हरिऔध कला केंद्र पर आकर समाप्त हुई। हरिऔध कला केंद्र में रैली में शामिल लोगों को आत्मनिर्भर भारत की शपथ दिलायी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...