Azamgarh News: वरिष्ठ जन हमारे परिवार और समाज की धरोहर हैं : अशोक कुमार
आजमगढ़, अक्टूबर 3 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान एवं चित्रांश महासभा के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को नगर के पहाड़पुर स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर आठ वरिष्ठ नागरिकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दींर्घायु जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेंद्रनाथ पांडेय ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला।
वरिष्ठ नागरिकों के दुर्व्यवहार पर ध्यान भानु प्रताप श्रीवास्तव ने बुजुर्गों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार एवं उपेक्षा की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए इसके समाधान के लिए परिवार एवं समाज को संवेदनशील औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.