Azamgarh News: वकीलों ने गिरजाघर चौराहे पर लगाया जाम
आजमगढ़, नवम्बर 18 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कानपुर में वकीलों के चेंबर तोड़े जाने से नाराज दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता मंगलवार को पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। गिरजाघर चौराहे पर लगभग दस मिनट तक चक्काजाम किया। इस संबंध में दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ की साधारण सभा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के उपाध्यक्ष हरिकेश यादव तथा संचालन सहमंत्री देवदत्त गोंड ने किया। बैठक में कानपुर में अधिवक्ताओं के चेंबर तोड़े जाने की कड़ी निंदा की गई। इसके बाद सभी अधिवक्ता जुलूस की शक्ल में गिरजाघर चौराहे पर पहुंचे। वहां शासन विरोधी नारे लगाए। लगभग दस मिनट बाद सभी अधिवक्ता वापस दीवानी न्यायालय परिसर में लौट आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.