Azamgarh News: लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से जुझ रहे उपभोक्ता
आजमगढ़, अगस्त 14 -- Azamgarh News: रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा समेत आसपास के लोग बिजली की ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज से परेशान हैं। लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग के चलते बिजली चालित मशीनें बंद हो जा रही हैं। वहीं, बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मूकदर्शक बने हुए हैं। कस्बा समेत आस-पास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई है। बिजली आने-जाने का कोई निश्चित समय नहीं है। ऊपर से लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। बिजली का फॉल्ट होने पर उसे जल्दी ठीक नहीं किया जाता है। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ती है। बुधवार की शाम से भोर तक बिजली के आने-जाने का क्रम लगा रहा। दस घंटे की आपूर्ति में सत्तर बार ट्रिपिंग होती रही। जेई एके कुमार का कहना है तकनीकी कमी थी। दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.