आजमगढ़, अक्टूबर 8 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। अतिरिक्त चार्ज दिए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर जिले में हड़तालरत लेखपालों ने गुरुवार को आनलाइन सभी कार्य बंद कर दिए। उन्होंने तहसील प्रशासन के व्हाट्सएप ग्रुप भी छोड़ दिए। लेखपालों की हड़ताल के चलते आय, जाति, निवास के साथ ही वरासत समेत अन्य कार्य भी प्रभावित हो गए हैं। जिससे छात्र, किसान और प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी परेशान हैं। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप पाठक ने बताया कि प्रत्येक लेखपाल को अपने मंडल के अलावा अन्य मंडलों का भी अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। वहीं उनसे अन्य योजनाओं के भी कार्य कराए जा रहे हैं। जिससे लेखपालों के समक्ष कई प्रकार की समस्याएं आ गई हैं। विभिन्न मांगों को लेकर जिले की सभी तहसीलों के लेखपाल 22 सितंबर से हड़ताल पर हैं। पहले उन्होंने अतिरिक्त मंडलों का कार्य...