आजमगढ़, नवम्बर 1 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। खाद्य पदार्थों और दवाओं की जांच के लिए शहर से सटे छतवारा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की मंडलस्तरीय प्रयोगशाला बनकर तैयार हो गई है। करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार प्रयोगशाला को अभी सितंबर माह में ही हैंडओवर किया गया। शनिवार से यहां जांच भी शुरू हो गई। फूड और ड्रग लैब का उद्घाटन किया गया। हालांकि अभी यहां सिर्फ ड्रक की लीगल जांच शुरू हो पाई है। फूड की सिर्फ सर्विलांस जांच की जा रही है। एनालिस्ट (विश्लेषक) और एनएबीएल (नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लैबोरेटरीज) सर्टिफिकट न होने के कारण फूड की लीगल जांच शुरू नहीं हो पाई है। खास बात यह है कि इस प्रयोगशाला में आजमगढ़ मंडल के जिलों के नमूनों की जांच नहीं की जाएगी। दूसरे मंडल के जिलों से लिए गए सैं...