Azamgarh News: लावारिस मृतकों का किया पिंडदान और तर्पण
आजमगढ़, अक्टूबर 10 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को लावारिस शवों की आत्मा को तृप्त करने के लिए राजघाट स्थित तमसा नदी तट पर तर्पण और पिंडदान किया। कर्मकांड के बाद भारद के कार्यकर्ताओं ने संगठन कार्यालय पर ब्राह्मणों संग सामूहिक भोज किया। राजघाट पर पंडित सभाजीत पांडेय के साथ पंडित सुजीत पाठक ने लावारिस मृतकों का कर्मकांड कराया। भारत रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव, विनोद शर्मा, जैनेंद्र चौहान, प्रदीप चौहान, आरपी श्रीवास्तव, सुनील वर्मा, हरेंद्र यादव, अनूप श्रीवास्तव आदि ने यजमान की भूमिका अदा की। राजघाट पर कर्मकांड कराने के बाद कुंदीगढ़ (कटरा) स्थित संगठन कार्यालय में ब्राह्मणों को भोज कराने के साथ उन्हें अंगवस्त्रम, बर्तन, दक्षिणा दी गई। यह भी पढ़ें- Haridwar News: धर्म के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.