आजमगढ़, जुलाई 24 -- Azamgarh News: लालगंज। स्थानीय तहसील क्षेत्र में बारिश के बाद लोगों को उमस से राहत मिली। जबकि लालगंज और देवगांव बाजार में जलभराव की समस्या ने नगर वासियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। नालियां जाम होने बाजार की सड़कों पर पानी भर गया। कई स्थानों पर पानी घरों और दुकानों में घुसने लगे, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को जलभराव के बीच आवागमन करना पड़ा। लालगंज, देवगांव, गड़ौली, बेरमा, करियागेपालपुर, मिर्जा आदमपुर समेत क्षेत्र के कई गांवों में तेज बारिश हुई। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: आनन-फानन में हुई नाले की उड़ाही, बारिश में खुली व्यवस्था की पोल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...