आजमगढ़, नवम्बर 4 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता।कप्तानगंज थाना की पुलिस ने मंगलवार को मानसिक रूप से अस्वस्थ लापता महिला को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। चार दिन पूर्व महिला बिना बताए घर से निकल गई थी। परिजन उसे तलाश रहे थे। सोमवार को डायल 112 पर सूचना मिली। फोन करने वाले ने बताया कि उसके घर एक महिला आई है, उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। इस पर डायल 112 की पुलिस पहुंची और महिला को लेकर थाने आई। महिला नाम-पता बताने में असमर्थ थी। पुलिस ने प्रयास कर उसके परिजनों को तलाश किया। मंगलवार को पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...