आजमगढ़, नवम्बर 1 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिंदुस्तान संवाद। लाटघाट के ऐतिहासिक मेले में शनिवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मौसम खराब होने के बावजूद पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर मेले का आनंद लिया। आकर्षक ढंग से बने पंडालों के साथ रंग-बिरंगी लाइटें लोगों को आकर्षित करती रहीं। मेले में दोहरीघाट, जीयनपुर, रौनापार, अमिला रोड समेत कुल आठ स्थानों पर भव्य पंडाल बनाकर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। देवारा क्षेत्र के दर्जनों गांवों के ग्रामीण इस मेले का बेसब्री से इंतजार करते हैं। दोपहर बाद से ही मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी। शाम होते ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पान, फूल, धूप, अगरबत्ती, मिष्ठान के साथ श्रद्धालुओं...