Azamgarh News: लगी सावन की झड़ी, शहर में मुसीबत खड़ी
आजमगढ़, अगस्त 26 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिले में सोमवार को पूरी रात झमाझम बारिश हुई। जिससे गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। वहीं, बारिश होने से मोहल्ले और गांवों के निचले हिस्से में जगह-जगह जलजमाव होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई। जिले में करीब एक सप्ताह से आसमान पर बादलों की आवाजाही लगी हुई थी। तीन दिन पूर्व सूर्य की तपिश बढ़ने से उमस के साथ गर्मी से लोग परेशान थे। वहीं, धान की रोपाई के बाद फसलों की सिंचाई के लिए अन्नदाता बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सोमवार की सुबह से आसमान में बादल मंडरा रहे थे। दोपहर को शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। वहीं रात दस बजे के बाद से शुरू हुई बारिश पूरी रात चलती रही। जबकि मंगलवार की दोपहर तक रुक-रुक कर कभी बूंदाबादी तो कभी हल्की बारिश होने से ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.