आजमगढ़, सितम्बर 2 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिले में मंगलवार को पूरे दिन रुक-रुक हो रही मूसलधार बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। गर्मी और उमस से परेशान रहे लोगों को राहत मिली। वहीं नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों के निचले हिस्से में जलजमाव होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई। खेतों में पानी जमा देख अन्नदाताओं के चेहरे खिल गए, वे खेती कार्य में जुट गए थे। स्थानीय मौसम विभाग कार्यालय के अनुसार जिले में बीते चौबीस घंटे में 223 एमएम बारिश हुई। तहसीलवार बारिश के आंकड़ा पर गौर करें तो सोमवार की सुबह आठ बजे से लेकर मंगलवार की सुबह आठ बजे तक सर्वाधिक बारिश मेंहनगर तहसील क्षेत्र में 44 एमएम हुई। जबकि सगड़ी तहसील क्षेत्र में 40 एमएमए, सदर तहसील क्षेत्र में 35 एमएम, लालगंज तहसील क्षेत्र में 27 एमएम, फूलपुर तहसील क्षेत्र में 22 एमएम, मार्...