Azamgarh News: लखनऊ बस हादसे में आजमगढ़ के दो युवक घायल, ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज
आजमगढ़, नवम्बर 9 -- Azamgarh News: आजमगढ़। लखनऊ के निकट हुए भीषण बस हादसे में आजमगढ़ के दो युवक घायल हो गए। दोनों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 12 घायलों का उपचार जारी है। मृतकों में दो बिहार के छपरा निवासी हैं, जबकि तीसरे की पहचान नहीं हो सकी है। बिहार के छपरा जा रही बस संख्या BR-28P-4332 लखनऊ के निकट हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। ट्रामा सेंटर में भर्ती घायलों की सूची के मुताबिक आजमगढ़ जिले के अभिषेक पुत्र लालजी (26) निवासी कुकुरसड़ा, थाना मुबारकपुर और देवलाश पुत्र धनकु (39) निवासी नौबरा देवरा, थाना महाराजगंज घायल हैं। यह भी पढ़ें- आगरा एक्सप्रेसवे के भीषण हादसा, टायर फटने से 15 फीट नीचे गिरी बस; 3 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.