आजमगढ़, नवम्बर 18 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जनपद के विभिन्न न्यायालयों में लंबित अभियोजन वादों, गंभीर एवं जघन्य अपराधों से संबंधित मामलों तथा अभियोजन की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। इस मौके पर जिलाधिकारी ने समस्त शासकीय अधिवक्ताओं एवं अभियोजन अधिकारियों को निर्देशित किया कि न्यायालयों में लंबित मामलों में पूरी तैयारी एवं प्रभावी पैरवी करते हुए अधिक से अधिक अपराधियों को सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि जघन्य अपराधों के साथ-साथ सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे, आवश्यक वस्तु अधिनियम तथा अन्य महत्वपूर्ण मामलों में भी विशेष गंभीरता के साथ पैरवी की जाए। यह भी पढ़ें- Kannauj News: 138 अपीलें सत्र और हाईकोर...