Azamgarh News: लंबित चालानों के निस्तारण को विशेष लोक अदालत
आजमगढ़, नवम्बर 18 -- Azamgarh News: आजमगढ़। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंकित वर्मा ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत लंबित चालानों के निस्तारण के लिए 28 नवंबर को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लंबित चालानों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। इस विशेष लोक अदालत में मोटर वाहन अधिनियम से जुड़े लंबित ई-चालान वादों का निपटारा कम जुर्माने के साथ किया जाएगा। यादि आपका कोई मोटर चालान या एमवी एक्ट का मामला न्यायालय में लंबित है तो 28 नवंबर 2026 से पहले संबंधित न्यायालय से संपर्क कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.