Azamgarh News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भाई घायल
आजमगढ़, नवम्बर 24 -- Azamgarh News: सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर जंगल के पास सोमवार की सुबह रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि भाई घायल हो गया। दोनो भाई तिलक के कार्यक्रम का सामान लेने के लिए बाजार गए थे। घायल युवक का सोमवार की शाम तिलक था। भाई की मौत के बाद शादी की खुशियों की जगह मातमी सन्नाटा पसर गया। तिलक के कार्यक्रम को टाल दिया गया। मुबारकपुर के जमुआ हरिरामपुर गांव निवासी 32 वर्षीय दीपक कुमार के छोटे भाई 28 वर्षीय सूरज की शादी तय है। सोमवार की शाम घर पर तिलका का कार्यक्रम था। दोनों भाई सोमवार की सुबह सामान लेने के लिए अंजान शहीद बाजार गए थे। सामान लेकर घर लौट रहे थे। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर के पास पीछे से आ रही दोहरीघाट डिपो की रोडवेस बस ने टक्कर मार दी। जिससे दीपाक कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.