Azamgarh News: रोडवेज कर्मियों ने दिया धरना
आजमगढ़, नवम्बर 28 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शुक्रवार को बस स्टेशन परिसर में कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने संविदा कर्मियों के पारिश्रमिक में वृद्धि, नियमितीकरण और सामाजिक सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। शाखा अध्यक्ष सुमंत कुमार प्रजापति के नेतृत्व में आयोजित धरने में वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी बसों का अवैध और अनधिकृत संचालन निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहा है। परमिट की शर्तों का उल्लंघन कर डग्गामार और हाईटेक निजी बसें संचालित की जा रही हैं। इससे निगम की आय प्रभावित हो रही है। कर्मचारियों ने यात्रीकर की दरों में असमानता दूर करने और शासन स्तर की अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Varanas...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.