आजमगढ़, नवम्बर 1 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में शनिवार को लालगंज विधानसभा क्षेत्र के श्रीकृष्ण गीता राष्ट्रीय महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 583 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मेले में युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर रोजगार के लिए चयन किया गया। रोजगार मेले में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर, हेल्थ सेक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल एवं मार्केटिंग सेक्टर सहित विभिन्न क्षेत्रों की 28 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इन कंपनियों द्वारा युवाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता, कौशल एवं अभिरुचि के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। यह भी पढ़ें- ...