आजमगढ़, जुलाई 25 -- Azamgarh News: आजमगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को शहर के आईटीआई कालेज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में दो कंपनियों शामिल हुई। मेले में कुल 117 अभ्यर्थियो ने प्रतिभाग किया। अभ्यर्थियों का कंपनियों की ओर से साक्षात्कार एवं लिखित परीक्षा के माध्यम से कुल 111 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयन होने से अभ्यर्थियों के चेहरे खिल गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...