आजमगढ़, नवम्बर 4 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) यानी रोगाणुरोधी प्रतिरोध के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को पीसीआई (फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया) के दिशा-निर्देशों के क्रम में शहर में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में जनपद के विभिन्न फार्मेसी कॉलेजों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रैली का शुभारंभ शहर के रैदोपुर स्थित डीएवी कॉलेज से किया गया। ऑल इंडिया चिल्ड्रेन केयर एंड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसाइटी के डिप्टी चेयरमैन वेदांत त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के दौरान फार्मेसी के विद्यार्थियों ने आम नागरिकों को एएमआर के गंभीर खतरे के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: एएमआर के खिलाफ फार्मेसी कालेजों के छात्रों ने न...