आजमगढ़, अक्टूबर 24 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। नगर के रेलवे स्टेशन और मूसेपुर के ऐतिहासिक दुर्गा पूजा मेला में शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। पूजा कमेटियों की ओर से बनाए गए भव्य पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। रंग-बिरंगी लाइटों से सड़कें जगमग हो उठी थीं। मेले में लगीं दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। वहीं, बच्चों ने झुलों का लुत्फ उठाया। भक्ति रस में पूरा क्षेत्र सराबोर हो गया था। भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशन और मूसेपुर मार्ग पर वाहनों के रूट डायवर्जन कर दिए गए थे। सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रही। नगर के रेलवे स्टेशन और मूसेपुर के ऐतिहासिक मेले का क्षेत्र के लोगों को इंतजार रहता है। इस बार दुर्गा पूजा में नवयुवक मंगल दल पान दरीबा, सिद्धि विनायक मंगल दल सिंचाई...