Azamgarh News: रेलवे अंडरपास में जलजमाव होने से राहगीर परेशान
आजमगढ़, अक्टूबर 7 -- Azamgarh News: सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खरेवा गांव में बने रेलवे अंडरपास में पानी के रिसाव से जलजमाव होने के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह जनरेटर लगाकर पानी निकालने के बाद शाम तक पुन: पानी भर जाता है। ठेकेदार की लापरवाही के चलते क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। सरायमीर के खरेवा गांव के मध्य में फाटक नंबर 52 सी पर पांच वर्ष पूर्व रेलवे विभाग द्वारा अंडरपास बनवाया गया था। विभाग द्वारा टीनशेड व अन्य कार्य पूरा करा दिया गया है, लेकिन इसके बाद भी अंडरपास में हमेशा चार फिट पानी लगा रहता है। इसके लिए ग्रामीणों ने कई बार रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों को लिखित अवगत कराया। इसके बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं किया गया। गांव में जाने के लिए मुख्य रास्ता होने से बच्चे और महिलाएं विवश होकर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.