आजमगढ़, अगस्त 30 -- Azamgarh News: सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना में पासपोर्ट में रिपोर्ट लगाने के नाम पर एक सिपाही एक हजार रुपये की मांग कर रहा था। रुपये न देने पर कागजात लौटा दिए। पीड़ित ने सिपाही पर आरोप लगाते हुए शनिवार को फूलपुर सीओ को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।सरायमीर थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौर गांव निवासी साजिद पुत्र फैयाज ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। उसकी जांच रिपोर्ट थाना पर आई थी, साजिद ने आरोप लगाया कि थाना के एक सिपाही ने उसे कागाजत लेकर एक चाय की दुकान पर बुलाया। चाय की दुकान पर पहुंचने पर वह दुकान के पीछे ले गया। पासपोर्ट जांच से संबंधित कागजात मांगे। पीड़ित ने सभी कागजात दे दिए। आरोप है कि इसके बाद सिपाही उससे एक हजार रुपये मांगने लगा। रुपये नहीं देने पर कहा कि पासपोर्ट की रिपोर्ट नहीं लगेगी ...