Azamgarh News: राहगीरों के लिए मुसीबत बना सड़क पर हुआ जलजमाव
आजमगढ़, सितम्बर 10 -- Azamgarh News: जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। जहानागंज बाजार स्थित श्रीराम मोड़ उर्फ बवाली मोड़ पर लंबे समय से जलजमाव की समस्या राहगीरों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क पर पानी जमा रहने से राजगीरों, स्कूली बच्चों, साइकिल सवारों, बाइक चालकों, मरीजों, बुजुर्गों और महिलाओं को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी विकट हो गई है। नगर पंचायत की ओर से जल निकासी के लिए मार्ग के किनारे करोड़ों रुपये की लागत से नाला का निर्माण कराया गया है, लेकिन समुचित निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी सड़क पर ही जमा हो रहा है। श्रीराम मोड़ उर्फ बवाली मोड़ का यह मार्ग बेहद महत्वपूर्ण है। इसी रास्ते से होकर लोग मोहम्मदाबाद होते हुए मऊ और गोरखपुर की ओर आवागमन करते हैं, जबकि दूसरी दिशा में चिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.