Azamgarh News: रास्ते में खड़े सूखे पेड़ से हादसे का खतरा
आजमगढ़, जुलाई 13 -- Azamgarh News: शाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अहरौला ब्लॉक क्षेत्र के बूढ़नपुर-अंबारी मुख्य मार्ग के किनारे लंबे समय से खड़ा सूखा आम का पेड़ राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों के अनुसार, इस मुख्य मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में राहगीर तथा दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं। तेज हवा चलने पर सूखा पेड़ बुरी तरह हिलने लगता है, जिससे उसके कभी भी सड़क पर गिरने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से शीघ्र सूखे पेड़ को कटवाने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते पेड़ नहीं हट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.