आजमगढ़, सितम्बर 25 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। बरदह थाना क्षेत्र के अहिरौली कृतमलपुर गांव निवासी ठेकमा मंडल अध्यक्ष सिनोद मौर्या ने गांव के प्रधान पुत्र समेत कई अज्ञात के विरुद्ध रास्ता रोकने और मारने पीटने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि ठेकमा बाजार से घर जाते समय रास्ते में ग्राम प्रधान सनोज सरोज के पुत्र खुशदिल सरोज ने आठ-दस अज्ञात लोगो के साथ रोक लिया। एक जुट होकर गाली गलौज देते हुए मारने पीटने के दौड़ा लिया। किसी तरह से जान बचा कर मौके से भाग कर जान बचाई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...