आजमगढ़, अगस्त 23 -- Azamgarh News: रानी की सराय,हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के सेठवल गांव के कोटेदार पर सरकारी राशन वितरण में अनियमितता और राशन कार्ड की यूनिट में हेराफेरी करने का आरोप लगाते ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों समेत सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ताओं ने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव के सरकारी राशन कोटेदार की ओर से कुछ परिवारों के राशन कार्ड में सदस्यों की यूनिट बढ़ाकर उसका लाभ लिया जा रहा है। कई परिवारों के राशन कार्ड में अतिरिक्त यूनिट दर्ज कर राशन का उठान किया गया। परिवार के सदस्यों की ओर से विरोध किए जाने पर उनके नाम राशन कार्ड से हटवा दिए गए। शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने कहा है कि राशन वितरण में अनियमितता और उपभोक्ताओं से अभद्रता को लेकर पहले भी विवाद हो...