Azamgarh News: राशन न मिलने पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
आजमगढ़, अगस्त 17 -- Azamgarh News: शाहपुर,हिन्दुस्तान संवाद। अहरौला ब्लाक के हंसनाडीह गांव के ग्रामीणों ने राशन न मिलने को लेकर रविवार को कोटे की दुकान पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को पत्रक भेजकर कोटेदार के खिलाफ जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव के कोटेदार की दुकान पिछले माह अनियमितता पर निलंबित कर दिया गया था। इस कोटे की दुकान को बगल के गांव इसहाकपुर गांव के कोटे की दुकान से संबंद्ध कर दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन देने के नाम पर कोटेदार द्वारा कार्ड धारकों से अंगूठा लगवा लिया गया, लेकिन राशन देने के लिए उन्हें बार- बार दौड़ाया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में अर्पित मौर्या, सर्वेश तिवारी, अनिल तिवारी, राजेंद्र मौर्या, सीताराम राजभर, सुनीता, रेशम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.