आजमगढ़, अक्टूबर 14 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। नवरात्र के पर्व पर महंगाई का असर आम आदमी की थाली पर भी दिखाई दे रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में खाद्य सामग्रियों के दामों में पांच से दस फीसदी तक वृद्धि होने से लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। फल, ड्राई फ्रूट और सब्जियों की बढ़ती कीमतों के बीच लोगों को पूजा-पाठ, फलाहार और घर के राशन के खर्च में संतुलन बनाना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी मजदूर और निम्न आय वर्ग के परिवारों को हो रही है। लोगों को राशन के साथ फलाहार जुटना महंगा पड़ रहा है। नवरात्र में फलाहार और पूजा में चढ़ावे के लिए फलों व मेवे की मांग बढ़ जाती है। इसके चलते सेब, अनार, नारियल, नारियल पानी और मेवे की कीमतों में पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, सब्जियों के दाम भी लोगों को परेशान कर रहे हैं। ऐसे में सीमित आमदन...