Azamgarh News: रावण दहन देखने उमड़ी भीड़
आजमगढ़, नवम्बर 2 -- Azamgarh News: रानी की सराय,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रघुनाथपुर बाजार में रविवार को लगे मेला में रावण पुतला दहन देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन पूजन के बाद जमकर खरीदारी की। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही। रानी की सराय-निजामाबाद मार्ग पर स्थित बाबा ब्रह्मदेव स्थली पर लगने वाले मेला का लोगो को बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन अर्नब तुफान के चलते 30 अक्तूबर को लगने वाला मेला कमेटी की तरफ से स्थगित कर एक नवंबर को निर्धारित कर दिया गया था। हालांकि ज्यादातर दुकानें उसी दिन से मेले आ गई थी। रविवार को मेला को लेकर सुबह से बच्चों,महिलाओं और नौजवान में उत्साह देखने को मिला। दोपहर बाद मेला देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी थी। मेला में बच्चों ने झूले, चरखी का आनंद लिया। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.