Azamgarh News: रानी की सराय थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित
आजमगढ़, सितम्बर 29 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। काम में लापरवाही के आरोप में एसएसएपी डॉ. अनिल कुमार ने रानी की सराय थानाध्यक्ष, दो उप निरीक्षकों और निजामबाद थाने के एक आरक्षी को निलंबित कर दिया। सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। इसके साथ पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह को रानी की सराय का नया थानाध्यक्ष बनाया है। दायित्वों में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने रानी की सराय थानाध्यक्ष विमल प्रकाश राय, उप निरीक्षक गिरीश तिवारी और हैदर अली मंसूरी के साथ निजामाबाद थाने में नियुक्त आरक्षी वैभव पटेल को भी निलंबित कर दिया है। निजामाबाद में अभियुक्त के जमानत पर रिहा होने के बाद उसके संबंध में आवश्यक सत्यापन और सूचना यक्ष ऐप पर अपलोड नहीं किया गया था। यह भी पढ़ें- थानाध्यक्ष सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित जमानत पर बाहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.