Azamgarh News: रात्रि बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल, देर रात तक सड़कों पर टहल रहे लोग
आजमगढ़, अगस्त 16 -- Azamgarh News: जहानागंज,आजमगढ़। उमस भरी गर्मी के बीच जहानागंज बिजली उपकेंद्र से जुड़े ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में लगातार हो रही रात्रिकालीन बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। रात में घंटों बिजली गुल रहने से पंखे और कूलर बंद हो जाते हैं। गर्मी से बेहाल लोग देर रात तक घरों के बाहर, गलियों और सड़कों पर टहलकर रात गुजारने को मजबूर हैं। बिजली कटौती का सबसे अधिक असर छोटे बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और बीमार लोगों पर पड़ रहा है। बिजली न रहने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता है। इससे लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है और सुबह उन्हें थकान के बीच दैनिक कार्यों पर जाना पड़ रहा है।रामाश्रय, महेंद्र, लवकुश, सीताराम और हरेंद्र समेत ग्रामीणों ने बताया कि दिनभर काम करने के बाद रात में आराम की उम्मीद रहती है, लेकिन इसी दौरान बिजली कटौत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.