आजमगढ़, अक्टूबर 6 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसोइया महासंघ के बैनर तले मंगलवार को रसोइयों ने विभिन्न मांगों को लेकर मेहता पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने सात सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। रसोइयों ने छात्र संख्या कम होने पर विद्यालय से हटाए जाने पर रोक लगाने की मांग की। जिला प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया है कि 23 अगस्त को लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश की रसोइयों का सम्मान किया गया था। इस दौरान मानदेय बढ़ाने की घोषणा भी हुई, लेकिन इसके अगले ही दिन से कई जिलों में पूर्व से कार्यरत रसोइयों को छात्र संख्या कम होने और छात्र संख्या अनिवार्यता के नाम पर हटाया जाने लगा। यह भी पढ़ें- शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का जिविनि कार्यालय पर धरना इससे...