आजमगढ़, अगस्त 13 -- Azamgarh News: मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के रसूलपुर गांव में कोटे की दुकान के लिए बुधवार को चयन प्रक्रिया निर्विरोध पूरी हो गई। गांव निवासी खाद्य रसद विक्रेता (कोटेदार) देवनारायण यादव का चार माह पूर्व निधन हो गया था। जिसके बाद से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पड़ोसी गांव पटना अहियाई से अटैच थी। ग्रामीणों को राशन लेने के लिए दूर जाना पड़ता था। प्रधान पप्पू यादव ने पूर्ति निरीक्षक को पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि वितरण प्रणाली बाधित हो रही है। जिसे गंभीरता से लेते हुए विभाग ने बुधवार को दोबारा कोटेदार चयन के लिए बैठक आयोजित की। नोडल अधिकारी एवं सीडीपीओ भैयालाल, पूर्ति निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, एडीओ पंचायत हरिनंद यादव, सचिव सुमित कुमार की मौजूदगी में मृतक कोटेदार के भतीजे हरिमेश यादव का निर्विरोध चयन कर लिया ...