Azamgarh News: यूरिया न मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन
आजमगढ़, जुलाई 14 -- Azamgarh News: अहरौला/शाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अहरौला ब्लॉक क्षेत्र स्थित रेड़हा साधन सहकारी समिति में सोमवार को यूरिया खाद न मिलने पर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। सचिव पर पक्षपात और यूरिया की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया। किसानों ने प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। किसानों का कहना था कि धान की रोपाई लगभग पूरी हो चुकी है और इस समय फसल के लिए यूरिया की सबसे अधिक आवश्यकता है। इसके बावजूद समितियों पर किसानों को समय से खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। समिति अक्सर समय पर नहीं खुलती तथा सचिव द्वारा अपने परिचितों में बांटकर शेष यूरिया की कालाबाजारी कर दी जाती है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: किसानों को समय पर खाद-बीज नहीं मिलने का उठा मुद्दा किसानों ने आरोप लगाया कि निजी दुकानों पर अधिक कीमत पर यूरिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.