आजमगढ़, अगस्त 18 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। नाग पंचमी के पर्व पर सोमवार को घर-घर नाग देवता की पूजा की गई। मंदिरों में लोगों ने महादेव के साथ नाग देवता का पूजन-अर्चन किया। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में कुश्ती, कबड्डी समेत अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। महिलाओं और बच्चों ने झूले का आनंद उठाया। लोगों ने विधि-विधान से दूध, लावा के साथ पूजन-अर्चन किया। घरों में भी महिलाओं ने दूध, धान का लावा चढ़ाया और पूरे घर में छिड़काव किया। घरों में महिलाओं ने नाग देवता बनाकर पूड़ी और हलवा चढ़ाया। डीह स्थान पर कढ़ाही चढ़ाने के लिए भीड़ लगी थी। मंदिरों के साथ डीह स्थानों पर मेले जैसा माहौल रहा। नगर के भंवरनाथ स्थित शिव मंदिर, पल्हनी के बौरहवा बाबा मंदिर, एलवल स्थित पंचदेव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भीड़ लगी रही। ग्रामीण अंचल में मेंहनगर के करौती स्...